श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जनपद में गूंजे जयकारे, निकलीं भव्य शोभायात्राएं
प्रकाशित: 05-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
एटा,(अमित कुमार)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पावार को जनपदभर में आस्था और उल्लास का माहौल रहा। एटा शहर और जलेसर में योगिराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे और धार्मिक गीतों के बीच श्रद्धालु जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। एटा शहर में मौनी बाबा की बगीची, श्रृंगार नगर से यादव मेला कमेटी के तत्वावधान में शोभायात्रा शुरू हुई। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा का विभिन्न समाजों और संगठनों ने जगह-जगह शिविर लगाकर स्वागत किया। मुस्लिम, ब्राह्मण, लोधी और वैश्य समाज समेत नगर पालिका परिषद की ओर से भी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई और पेयजल आदि की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा जलेश्वर मिश्र गेस्ट हाउस, जीटी रोड पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब से शहर की सड़कें कृष्णमय नजर आईं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया।
भीड़ में जेबकतरों ने भी दिखाया हाथ: शोभायात्रा में उमड़ी भारी भीड़ का फायदा जेबकतरों ने भी उठाया। कई श्रद्धालुओं की जेब से रुपये और सामान गायब होने की जानकारी सामने आई। भीड़ में धक्का-मुक्की के बीच जेबकतरों ने लोगों को निशाना बनाया। श्रद्धालुओं ने सावधानी बरतने की अपील की गई।
जलेसर में भी निकली भव्य शोभायात्रा:जलेसर में यादव महासभा के तत्वावधान में योगिराज भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इससे पहले नागेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ हुआ। आगरा रोड स्थित युवान पैलेस से शोभायात्रा शुरू होने से पहले सर्व समाज के बुजुर्गों को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा युवाओं का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा आगरा रोड, महाराणा प्रताप चौक, तहसील रोड, बड़ा बाजार, मंडी, जवाहरगंज और महावीरगंज होते हुए कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंची, जहां भंडारे का आयोजन किया गया। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा और ठंडे पानी की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।