6 किलोग्राम अफीम मामले में नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार
प्रकाशित: 05-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कुरुक्षेत्र, (प्रकृति आश्री)। कुरुक्षेत्र पुलिस द्बारा नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुए नशीला पदार्थ अफीम सप्लाई करने के आरोपी को गिरफतार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने नशीला सप्लाई करने के आरोपी सुरेन्द्र पाल उर्फ़ सिन्द्र वासी जनानपुर जिला लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 21 अगस्त 26 को थाना केयूके की टीम गस्त पर थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुखविन्द्र सिंह व हरविन्द्र सिंह व जशनपाल सिंह वासीयान तलहेडी जिला कुरुक्षेत्र को काबू किया था। पुलिस टीम द्बारा उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 6 किलोग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपियों के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफतार कर लिया था। पुलिस टीम द्वारा मकान की तलाशी लेने पर आरोपियों के घर से करीब 21 लाख रुपये व लाखों रुपए के जेवरात बरामद हुए थे। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। दिनांक 25 अगस्त को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी गुरप्रीत सिहं व बलबीर सिंह वासीयान धुलकोट जिला लुधियाणा पंजाब, हरजिन्द्र सिंह व गुरदीप सिहं उर्फ मिन्टु वासीयान बैगोवाल थान दोराहा जिला लुधियाणा पजाब को गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 3 सितम्बर 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक शरणजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार की टीम ने को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
दिनांक 3 सितम्बर 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक शरणजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार की टीम ने को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।