विकसित दिल्ली के निर्माण में निगम की भूमिका अहम : रेखा गुप्ता
प्रकाशित: 05-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा है कि देश की राजधानी को ‘विकसित दिल्ली' के रूप में आगे ले जाने में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी के बुनियादी विकास, स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण और पर्यावरण सुधार के साथ-साथ प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में निगम को प्रभावी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप सभी निगम पदाधिकारियों का सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि दिल्ली देश के सामने विकास, स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाओं का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरे।
मुख्यमंत्री ने यह विचार पावार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में दिल्ली नगर निगम की विशेष एवं तदर्थ समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से मुलाकात में व्यक्ति किए। उन्होंने निगम नेताओं को बेहतर दिल्ली बनाने का मंत्र भी प्रेषित किया। निगम की ओर से बैठक का नेतृत्व महापौर श्री प्रवेश वाही ने किया। उप महापौर श्रीमती मोनिका पंत और निगम के नेता सदन श्री जयभगवान यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निगम पदाधिकारियों के साथ दिल्ली के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनसे राजधानी को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और विकसित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को कूड़ा-मुक्त बनाने के लिए निगम की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजधानी की स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सीधे दिल्ली की छवि से जुड़ी है। दिल्ली को ऐसी व्यवस्था की ओर बढ़ना होगा, जहां कूड़े के प्रभावी निस्तारण के साथ सार्वजनिक स्थान स्वच्छ रहें और नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके। दिल्ली को कूड़ा-मुक्त बनाने के लिए नगर निगम को प्रभावी और निरंतर प्रयास करने होंगे ताकि देश की राजधानी की पूरे देश में एक अलग और बेहतर छवि बनकर उभरे। स्वच्छ दिल्ली केवल सफाई व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह बेहतर जीवन, स्वस्थ वातावरण और विकसित शहर की पहचान भी है। उन्होंने पर्यावरण प्रबंधन में भी निगम की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राजधानी के पर्यावरण में सुधार के लिए निगम को अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करना होगा।
मुख्यमंत्री ने निगम नेताओं से प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराना दिल्ली के भविष्य को मजबूत करने की बुनियादी जरूरत है। नगर निगम के विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा बच्चों को अच्छा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है। निगम को चिकित्सा और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रभावी काम करके दिखाना होगा, जिससे लोगों का निगम की सेवाओं पर विश्वास और मजबूत हो।