वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एशियाई खेलों से पहले भारत और जापान के बीच होगा पहला ऐतिहासिक पुरुष टी20 मुकाबला

प्रकाशित: 05-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। भारत-जापान राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय पुरुष ािढकेट टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी।
भारत 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेगा। जापान के खिलाफ होने वाला यह टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम को महत्वपूर्ण मैच अभ्यास देगा। भारतीय ािढकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, जापान ािढकेट संघ और बीसीसीआई को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दोनों देशों की पुरुष टीम भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोह की शुरुआत के लिए एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगी। दोनों टीमें तोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल ािढकेट मैदान में सुजुकी कप के लिए मुकाबला करेंगी। इस बयान में आगे कहा गया, यह मैच स्पोर्ट 75 पहल का पहला कदम होगा। यह पहल जापानी प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शिखर वार्ता के दौरान हुए समझौते से शुरू हुई है। इसका उद्देश्य खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच लोगों के आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है।