वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दिल्ली सरकार अचीवमेंट एंड स्कीम एक्सपो-2026 में दिल्ली नगर निगम को प्रथम पुरस्कार

प्रकाशित: 27-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को भारत मंडपम में आयोजित दिल्ली सरकार अचीवमेंट एंड स्कीम एक्सपो-2026 में शहरी नागरिक सेवाओं एवं जनकल्याण में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस प्रदर्शनी में विभिन्न सरकारी विभागों व संस्थाओं के 71 स्टॉल लगाए गए थे। सभी प्रतिभागी प्रदर्शकों में से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। यह सम्मान नागरिक-केंद्रित सेवाओं, जनकल्याणकारी पहलों तथा शहरी प्रशासन में नवाचार के क्षेत्र में एमसीडी के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिया गया। दिल्ली नगर निगम ने अपने समर्पित स्टॉल के माध्यम से नागरिक-केंद्रित पहलों एवं जनसेवा संबंधी नवाचारों का प्रदर्शन किया। स्टॉल पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, नागरिकों तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भ्रमण कर एमसीडी की प्रमुख पहलों एवं जनकल्याणकारी कार्पामों की जानकारी प्राप्त की। एमसीडी के स्टॉल में संपत्ति कर विभाग, पर्यावरण प्रबंधन सेवा विभाग (डैम्स), पशु चिकित्सा सेवा विभाग तथा जन स्वास्थ्य विभाग ने भाग लिया।इंटरैक्टिव डिस्प्ले, मॉडल तथा जागरूकता सामग्री के माध्यम से इन विभागों ने अपनी विभिन्न परियोजनाओं, डिजिटल पहलों एवं नागरिक सेवाओं का प्रदर्शन किया। दिल्ली नगर निगम इस सम्मान के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करता है तथा नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।