दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया टैक्सी ड्राइवर हत्याकांड
प्रकाशित: 27-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर क्षेत्र थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ ने टैक्सी ड्राइवर की हत्या की वारदात को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 23 जुलाई को रोड नंबर-57, मेट्रो पिलर नंबर-90, कृष्णा नगर के पास एक टॅक्सी कार में चालक के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को हरियाणा नंबर की मारुति वैगन-आर कार में चालक की सीट पर कई बार किए गए चाकू के घाव से घायल व्यक्ति मिला। इसके बाद उसे हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 4 विजय कुमार, निवासी वेस्ट विनोद नगर के रूप में हुई। इस संबंध में कृष्णा नगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल काल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपितों की पहचान न्यू सीलमपुर क्षेत्र में हुई। इसके बाद लगातार छापामारी कर अयान (20) साहिल (19) और एक 17 वर्षीय बाल नाबालिग को पकड़ा गया
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अयान की जाफराबाद के कुछ युवकों से रंजिश थी। इसी कारण उसने अमन कुरैशी से चाकू मंगवाया। 23 जुलाई को चारों ने साथ बैठकर शराब पी और आसान पैसे कमाने के लिए किसी कैब चालक को लूटने की साजिश रची। अमन ने अयान के मोबाइल फोन से रैपिडो कैब बुक कराई। चारों कैब में सवार हुए और चित्रा विहार रेड लाइट के पास चालक विजय कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद वे कार लेकर भाग निकले, लेकिन लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर वाहन को ईस्ट आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अयान पहले भी लूट और झपटमारी के चार मामलों में शामिल रहा है, जबकि साहिल के खिलाफ पहले से झपटमारी का एक मामला दर्ज है। चौथे आरोपी अमन कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।