वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर सम्पन्न

प्रकाशित: 27-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज)। राम नगर शाहदरा में चौधरी जिले सिंह स्मृति न्यास, स्वरित फाउंडेशन ट्रस्ट तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्पाम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीना जागौरिया , कवि डॉ प्रवीण शुक्ल कवि पी के आजाद निगम पार्षद चंद्र प्रकाश कलाकार एवं शिक्षाविद् राजेश कुमार , अशोक बंसल , अजय शर्मा सुशील पांचाल , जे पी फाउंडेशन पब्लिक स्कूल से पंकज शर्मा,हितेश चौधरी मंडोली रोड उपप्रधान उमाशंकर गुप्ता बीजेपी जिला उपाध्यक्ष संगीता चौधरी तथा अजय पाल नागर सहित अनेक समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्पाम की शोभा बढ़ाई और जनसेवा के इस अभियान की सराहना की। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों ने पंजीकरण कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रािढया पूरी की। सभी अतिथियों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के इस प्रयास की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्पाम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।