वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पत्नी की दुकान की बिजली बहाल कराने के लिए खुद को बताया पुलिस अधिकारी

प्रकाशित: 27-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गुरुग्राम, (वीअ) दक्षिण दिल्ली के रहने वाले एक व्यति को मेगा मॉल में स्थित पत्नी की दुकान की बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का पुलिस अधीक्षक (एसपी) बताने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-29 थाना प्रभारी (एसएचओ) को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपनी पहचान हिमाचल प्रदेश पुलिस के एसपी चंदन सिंह के रूप में बताई। पुलिस ने बताया, wफोन करने वाले ने गुरुग्राम के मेगा मॉल स्थित एक शोरूम की बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग की। उसने खुद को वरिष्" पुलिस अधिकारी बताते हुए एसएचओ पर दबाव बनाने की कोशिश की और कार्वाई प्रभावित करने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का भी हवाला दिया।w फोन पर संदेह होने पर एसएचओ ने तत्काल एक पुलिस दल को मामले की सत्यता की जांच के लिए भेजा। पुलिस ने कहा, wजांच के दौरान पता चला कि फोन करने वाला कोई अधिकारी नहीं, बल्कि दक्षिण दिल्ली के नेब सराय का रहने वाला करण कुमार सकूजा (51) है।w अधिकारियों ने बताया कि सरकारी अधिकारी के नाम और पद का दुरुपयोग करने के आरोप में सेक्टर-29 थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे शनिवार रात गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि मॉल प्रबंधन ने आरोपी की पत्नी की दुकान की बिजली आपूर्ति काट दी थी।