प्रवेश वाही ने प्रिंटर अपार्टमेंट हाउसिंग सोसाइटी में एरोबिन का लोकार्पण किया
प्रकाशित: 03-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली के महापौर, श्री प्रवेश वाही ने आज रोहिणी क्षेत्र के वार्ड नंबर-53 में स्थित प्रिंटर अपार्टमेंट हाउसिंग सोसाइटी में एरोबिन का लोकार्पण किया। महापौर श्री प्रवेश वाही ने बताया कि एरोबिन की सहायता से एक बार में एक बिन में 10 किलो गीले कूड़े को बायो कल्चर की सहायता से कंपोस्ट खाद में बदल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से स्रोत पर ही कचरे का पृथक्करण (सेग्रीगेशन) एवं निस्तारण करने में सहायता मिलेगी।इसी के साथ माननीय महापौर ने रोहिणी क्षेत्र में सड़कों की गहन सफाई का अभियान भी चलाया। इस अवसर पर रोहिणी क्षेत्र की उपायुक्त सुश्री ऋषिता
गुप्ता, निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं स्वच्छता सैनिक भी उपस्थित रहे।
महापौर प्रवेश वाही ने बताया कि एरोबिन की सहायता से एक बार में एक बिन में 10 किलो गीले कूड़े को 40 दिनों के अंदर कंपोस्ट खाद में बदला जा सकता है और इसमें से किसी प्रकार की कोई भी दुर्गंध भी नहीं आती। उन्होंने हाउसिंग सोसाइटी से अपने प्रांगण में एरोबिन स्थापित करने की मुहिम से जुड़ने का अनुरोध किया ताकि कचरे को स्त्राsत पर ही पृथक (सेग्रीगेशन) करके निस्तारण करने की मुहिम को बल मिले। श्री प्रवेश वाही ने कहा कि इस प्रकार की छोटी छोटी पहलों को अपनाकर हम कूड़े की लैंडफिल साइट पर जाने से रोक सकते हैं। प्रवेश वाही ने कहा कि हम दिल्ली की लैंडफिल साइटों को तय समय में खत्म करने की दिशा में बड़ी तेजी के साथ अग्रसर हैं और आने वाले समय में हम दिल्ली के इस कलंक को मिटा कर रहेंगे। श्री प्रवेश वाही ने इस अवसर पर दिल्ली के नागरिकों से भी अपील की कि कूड़ा हमेशा कूड़े की गाड़ी या फिर निर्धारित जगह पर ही डाले। उन्होंने कहा कि दिल्ली को साफ एवं स्वच्छ रखना हम सब की
जिम्मेदारी है। इस दौरान महापौर श्री प्रवेश वाही ने अधिकारियों को हाउसिंग सोसाइटियों के बाहर स्लैब डालने के आदेश दिए। महापौर श्री प्रवेश वाही ने रोहिणी क्षेत्र के रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन से सड़कों की गहन सफाई के अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सड़कों की जेटिंग मशीन एवं मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन के द्वारा सफाई की गई। गहन सफाई अभियान के दौरान महापौर श्री प्रवेश वाही ने गलियों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने स्वच्छता कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य किया। उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम दिल्ली को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में दिल्ली के नागरिकों का समर्थन अपेक्षित है।
उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर दिल्ली को साफ स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
महापौर ने स्वच्छता कर्मचारियों को शीतल पेय एवं ओ आर एस पैकेट वितरित किए
महापौर श्री प्रवेश वाही ने सफाई अभियान में कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों को शीतल पेय एवं ओ आर एस पैकेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि हमारे स्वच्छता सैनिक दिल्ली नगर निगम की रीढ़ हैं और इनका ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है। महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि हीट एक्शन प्लान के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम द्वारा कूलिंग जोन स्थापित किये गये है जहां पर दिल्ली नगर निगम के फील्ड कर्मचारी आराम कर सकें।