वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मानसरोवर पार्क वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा परमानंद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई

प्रकाशित: 03-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली (हर्ष भारद्वाज) । मानसरोवर पार्क वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा परमानंद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में जितेन्द्र महाजन ,विधायक, चंद्र प्रकाश शर्मा, निगम पार्षद व शिवानी पांचाल, निगम पार्षद और डीडीए फ्लैट्स वैलफेयर एसोसिएशन, मानसरोवर पार्क के अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने अपनी उपस्थिति से शोभा बढ़ाई। एसोसिएशन के मार्गदर्शक निरंजन सिंह त्यागी रामनिवास शर्मा, चौधरी जगपाल सिंह और संरक्षक रामकृपाल त्यागी, बुधराम त्यागी और सत्यनारायण गुप्ता व पूर्व महासचिव विकास शर्मा ने अपनी उपस्थिति से गौरव बढ़ाने का कार्य किया। मीटिंग के सफल आयोजन मे एसोसिएशन के महासचिव रविन्द्र मल्होत्रा और कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा का अभूतपूर्व योगदान रहा। आयोजन को भव्य व गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न करने में एसोसिएशन के पदाधिकारियों पुष्पेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष, दिनेश वशिष्ठ, संगठन सचिव, ललित शर्मा, संयुक्त सचिव, ठाकुर वेदपाल सिंह, आडिटर और कार्यकारिणी के सदस्यों जोगेंद्र शर्मा, डी.पी.जैन, रामअवतार गुप्ता, सत्यदेव शर्मा,योगेश कुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार सहरावत, सुरेश कुमार कौशिक, रोहित शर्मा, लोकेश शर्मा, राकेश गुप्ता, महावीर सिंह, सतीश त्यागी, विनोद कुमार,विधेश गुप्ता व उपस्थित अन्य सदस्यों दीपक शर्मा , रविराज शर्मा, संजय जैन,अतुल गंगवार, सत्यप्रकाश रुस्तगी, राजकुमार शर्मा, ललित गोस्वामी महीपाल सिंह, देवेन्द्र कुमार शर्मा,सुंदर लाल शर्मा इत्यादि ने भरपूर सहयोग दिया। मानसरोवर पार्क वैलफेयर एसोसिएशन की इस जनरल बाडी मीटिंग में मानसरोवर पार्क क्षेत्र के होनहार युवा लक्ष्य अग्रवाल का देश की अति प्रतिष्ठित आईपीएस सर्विस में सलेक्शन होने पर एसोसिएशन के अध्यक्ष परमानंद शर्मा ने सम्मान व अभिनंदन किया। मीटिंग में कालोनी के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मूमेंटो व पुरस्कार देकर एसोसिएशन के अध्यक्ष परमानंद शर्मा ने उनका उत्साहवर्धन किया। परमानंद शर्मा ने सभी अतिथियों, एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अन्य उपस्थित सदस्यों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।