वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मशहूर एक्टर विजय की रैली में उमड़ी भारी भीड़, फिर एक शख्स की मौके पर हुई मौत, प्रशासन ने आयोजकों पर लगाया गंभीर आरोप

प्रकाशित: 14-02-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मशहूर एक्टर विजय की रैली में उमड़ी भारी भीड़, फिर एक शख्स की मौके पर हुई मौत, प्रशासन ने आयोजकों पर लगाया गंभीर आरोप
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, रैली में मौजूद एक शख्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौत की मुख्य वजह भीषण गर्मी और डिहाइड्रेशन है. बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति पहले से ही दिल की बीमारी से जूझ रहा था.
\क्षमता से ज्यादा लोग और लापरवाही के आरोप
पुलिस का कहना है कि रैली वाली जगह पर सिर्फ 5,000 लोगों के बैठने का इंतजाम था, लेकिन आयोजकों ने 7,000 से भी ज्यादा लोगों को अंदर आने दिया. सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल और चेकिंग के इंतजाम किए गए थे, फिर भी भीड़ काबू से बाहर हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, बीमार लोगों को भी रैली में आने की छूट दे दी गई थी. पुलिस अब मौत की असली वजह का इंतज़ार कर रही है, जिसके बाद आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की जा सकती है.
अकेले चुनाव लड़ेगी TVK
इस दुखद घटना के बीच, विजय ने रैली में अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया. उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन (INDIA या NDA) का हिस्सा नहीं बनेगी. विजय ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि TVK अकेले चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन सहयोगियों के साथ सत्ता बांटने का उनका प्रस्ताव अब तमिलनाडु की राजनीति में एक 'बड़ा मुद्दा' बन गया है