वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

गुजरात: बाल सुधार गृह से फरार हुए 11 में से आ" नाबालिगों की तलाश जारी

प्रकाशित: 15-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
राजकोट, (भाषा)। गुजरात के राजकोट स्थित एक बाल सुधार गृह से रविवार को 11 नाबालिग फरार हो गए। हालांकि इनमें से पाकिस्तान का रहने वाला एक नाबालिग बाद में वापस लौट आया जबकि दो अन्य अपराधियों को पकड़ लिया गया। एक वरिष्" अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब भी आ" नाबालिग लापता हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। राजकोट के जिलाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया, राजकोट के क्षेत्रीय बाल सुधार गृह के 11 नाबालिग रविवार सुबह सीसीटीवी कैमरे और लोहे की जालियां तोड़कर फरार हो गए।ओम प्रकाश ने बताया, हालांकि, फरार हुए नाबालिगों में से एक पाकिस्तान का नागरिक बाद में स्वयं लौट आया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अहमदाबाद के निकट एक इलाके से दो अन्य नाबालिगों को भी पकड़ लिया है, जिनमें फरार होने की साजिश रचने का कथित सरगना भी शामिल है।प्रकाश ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने बाकी आ" फरार नाबालिगों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है तथा उनकी तलाश तकनीकी साधनों और खुफिया सूचनाओं की मदद से की जा रही है। उन्होंने बताया, प्रथमदृष्टया यह एक सुनियोजित घटना लगती है।
नाबालिगों ने सुरक्षा गार्ड का ध्यान भटकाया और इसका फायदा उ"ाकर बाल सुधार गृह से भागने में सफल रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बाल सुधार गृह में कुल 55 आरोपी रह रहे हैं।