नोएडा में डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 17 यात्री घायल
प्रकाशित: 15-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नोएडा (उप्र), (भाषा)। उत्तर प्रदेश के र्फुखाबाद से दिल्ली जा रही एक बस रविवार को नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे 17 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि चालक को वाहन चलाते समय संभवत: झपकी आ गई।पुलिस ने कहा, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे में घायल 17 यात्रियों को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यातायात विभाग ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया और मामले में आगे की जांच की जा रही है।