वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

गुजरात में फिर भगवा... 9 नगर निगमों में BJP की बम-बम, 6 में बहुमत की ओर

प्रकाशित: 28-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गुजरात में फिर भगवा... 9 नगर निगमों में BJP की बम-बम, 6 में बहुमत की ओर

गुजरात में 15 नगर निगमों पर हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना 28 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. इसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले वोटर्स के रुझान का संकेत माना जा रहा है. 26 अप्रैल 2026 को 5 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी. जिनमें कुल 9,200 सीटें शामिल हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार, 15 नगर निगमों में 55.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों में क्रमशः 65.53 प्रतिशत, 66.64 प्रतिशत और 67.26 प्रतिशत मतदान हुआ था.इन चुनावों में 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे.भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होना है. गुजरात निकाय चुनावों में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की और अडालज, कलोल, मानसा और गांधीनगर क्षेत्रों में अधिकांश सीटें जीत ली हैं. कलोल की घोषित 12 सीटों में से बीजेपी ने 8 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 4 सीटें जीतीं, जो इस क्षेत्र में बीजेपी के दबदबे को दर्शाती हैं. जामनगर वार्ड नंबर 1 में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर कांग्रेस के गढ़ को ध्वस्त कर दिया. कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिगुभा जडेजा को करारी हार का सामना करना पड़ा. जामनगर नगर निगम चुनाव के वार्ड-5 में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की, उसके सभी उम्मीदवार विजयी रहे. उम्मीदवार आशीषभाई जोशी ने कहा कि यह रिजल्ट चल रहे विकास कार्यों के प्रति जनता के विश्वास और समर्थन को दर्शाता है. सभी 15 नगर निगमों में रुझान से संकेत मिल रहे हैं बीजेपी बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ रही है. राज्य के शहरी स्थानीय निकायों में उसका दबदबा और मजबूत हो रहा है. कांग्रेस अब तक मेहसाणा, मोरबी और नाडियाड में एक भी सीट नहीं जीत सकी है. इन क्षेत्रों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन किया है. बीजेपी ने गुजरात के 15 नगर निगमों में से 4 पर जीत हासिल कर ली है और 11 अन्य में बढ़त बनाए हुए है. बीजेपी ने मेहसाणा, मोरबी, नाडियाड और वापी समेत 4 पर अपना कब्जा जमा लिया है. ये वे नवगठित नगर निगम हैं, जहां पहली बार चुनाव हुए हैं. सूरत महानगर पालिका की 120 सीटों में से बीजेपी ने 43 और कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है. AAP अभी भी शून्य पर है.