पटियाला में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, पास मिला क्षत-विक्षत शव; आतंकी साजिश की आशंका गहराई
प्रकाशित: 28-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
Punjab: पंजाब के पटियाला जिले में सोमवार (27 अप्रैल) देर रात एक बड़ा धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) की रेलवे लाइन पर हुआ. धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोगों में डर फैल गया. फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां संभावित साजिश के एंगल से जांच में जुटी हैं और धमाके की वजह का पता लगा रही है.
घटना के बाद मची अफरा-तफरी
धमाके की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. वरिष्ठ अधिकारी भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पूरे इलाके को घेर लिया गया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ.
जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य जुटा रही है. विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमाके में किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ.
संदिग्ध शव मिलने से बढ़ी आशंका
आपको बता दें कि तलाशी के दौरान पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव मिला है. धमाका इतना जोरदार था कि शव के टुकड़े हो गए थे. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह व्यक्ति ही धमाका करने आया था या किसी साजिश का शिकार हुआ.
आतंकी साजिश की भी जांच
हाल के समय में रेलवे को मिली धमकियों को देखते हुए इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं, जिसमें आतंकी साजिश की संभावना भी शामिल है. हालांकि, अभी तक किसी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है.
इलाके में हाई अलर्ट
घटना के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है. रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ सकेगी.