वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सिक्किम में PM मोदी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल, गोल भी दागे

प्रकाशित: 28-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सिक्किम में PM मोदी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल, गोल भी दागे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचे हैं. उनके दौरे की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे युवाओं और स्थानीय लोगों के साथ नजर आएं. वहीं, गंगटोक में प्रधानमंत्री मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिला. वे ब्लू-ब्लैक जर्सी पहनकर युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए. तस्वीरों में वे गोल करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वहां मौजूद महिलाएं और युवा उनका उत्साह बढ़ाते और तालियां बजाते दिखे.
50वें स्थापना दिवस में शामिल हुए पीएम
बता दें कि पीएम मोदी सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने राज्य को 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात दी. सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने गंगटोक में एक जनसभा को भी संबोधित किया.
विकास परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें नामची में 100 बेड का अस्पताल, देवराली में 30 बेड का अस्पताल और तीस्ता नदी पर दो डबल लेन स्टील पुल शामिल हैं. इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई योजनाएं भी शुरू की जाएंगी.
बंगाल चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा दौरा
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पीएम मोदी का सिक्किम दौरा हो रहा है. उनके फुटबॉल खेलने को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है, क्योंकि बंगाल में फुटबॉल काफी लोकप्रिय खेल है.