वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नीट पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई की गई : मोदी

प्रकाशित: 22-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नीट पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई की गई : मोदी
विशेष प्रतिनिधि
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है ताकि कोई भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न कर सके।
साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी राज्य सरकारों को दलगत राजनीति से ऊपर उ"कर केंद्र के साथ मिलकर काम करना चाहिए। मोदी ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक ग"बंधन (राजग) संसदीय दल की बै"क में यह बात कही। यह बै"क नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हजारों छात्रों के चलो संसद मार्च और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के एक दिन बाद हुई। मंगलवार को आयोजित इस बै"क का नाम मंगल मिलन रखा गया था। बै"क के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि प्रश्नपत्र लीक की खबर सामने आते ही सरकार ने तत्काल कार्रवाई की और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रीजीजू ने कहा, साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए नीट की पुनर्परीक्षा को प्राथमिकता दी गई, उसका सफलतापूर्वक आयोजन कराया गया और परिणाम भी बिना किसी देरी के घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उ"ाए गए हैं।रीजीजू के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह भी जोर दिया कि प्रश्नपत्र लीक मामले के दोषियों को देश के शीर्ष विधि विशेषज्ञों की सहायता से यथासंभव कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए, ताकि ऐसे गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ नजीर पेश करने वाली कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।रीजीजू ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य से कोई खिलवाड़ न कर सके, इसके लिए सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं रोकने के लिए सभी राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को दलगत भावना से ऊपर उ"कर, मिलकर काम करना होगा। यह राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हित का विषय है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने दोषियों को दंडित करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत एवं त्रुटिरहित व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
संसदीय मामलों के मंत्री रीजीजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बै"क में मौजूद सभी सांसदों का मार्गदर्शन किया। बै"क की शुरुआत में हाल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों को बधाई दी गई और संसद में उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
उन्होंने कहा कि बै"क अत्यंत उपयोगी रही, जिसमें प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ महीनों में देश की उपलब्धियों का उल्लेख किया और विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की भी जानकारी दी।
रीजीजू के अनुसार, मुक्त व्यापार समझौतों पर प्रधानमंत्री ने सांसदों को आव्स्त किया कि किसानों के हित सर्वेच्च प्राथमिकता रहेंगे और इन समझौतों से उनका कोई नुकसान नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि किसी भी देश के साथ होने वाले मुक्त व्यापार समझौते में किसानों का कल्याण सर्वेपरि रहेगा और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि ये समझौते किसानों और देश, दोनों के सर्वेत्तम हित में हों।
रीजीजू ने कहा कि राजग मानसून सत्र के दौरान रचनात्मक भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा, हम राष्ट्रहित में लाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने के लिए एकजुट हैं। हम विपक्षी दलों से भी अपील करते हैं कि मतभेद होने के बावजूद वे देश, उसके भविष्य और युवाओं के हित में सहयोग करें।