संजय कुमार झा ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के साथ की बिहार के विभिन्न एयरपोर्ट से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा
प्रकाशित: 27-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
पटना। परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थायी संसदीय समिति के अध्यक्ष सह जदयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने नई दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में बिहार के विभिन्न एयरपोर्ट से जुड़े मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करने, दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने, पूर्णिया एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन के लिए जल्द टेंडर जारी करने, राजगीर को एविएशन मैप पर लाने तथा बिहार में कई अन्य एयरपोर्ट के लिए टेंडर प्रािढया जल्द शुरू करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी। नागर विमानन मंत्रालय में आयोजित बैठक में मंत्रालय के सचिव और संयुक्त सचिव तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
गौरतलब है कि पटना में पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार और सिविल विमानन विभाग, बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बिहार में हवाई संपर्कता के विस्तार से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की थी। इसी कड़ी में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में संसदीय समिति के अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन बिंदुओं पर हो रही प्रगति की भी समीक्षा की।
श्री संजय कुमार झा ने बताया कि बैठक में पटना एयरपोर्ट को एक अधिक सुरक्षित एयरपोर्ट बनाने के लिए इसके रनवे का 300 मीटर तक विस्तार तथा सिंपल एप्रोच लाइट की व्यवस्था करने पर सहमति बन गई है। इसके लिए राज्य सरकार से लगभग 49 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
श्री संजय कुमार झा ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने पर भी मंत्रालय ने अपनी सहमति दे दी है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के उद्देश्य से दरभंगा एयरपोर्ट पर रनवे को 12,000 फीट (3,658 मीटर) तक विस्तारित करने और लाइटिंग की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार द्वारा 90 एकड़ भूमि के भूअर्जन की प्रािढया पूर्ण कर ली गई है। यह भूमि अगले दो सप्ताह में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंप दी जाएगी। बैठक के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने से जुड़े बिंदुओं पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ एक बैठक आयोजित किए जाने पर भी सहमति बनी। श्री संजय कुमार झा ने बताया कि बिहार में पूर्णिया एयरपोर्ट भी उड़ान स्कीम का एक तेजी से उभरता एयरपोर्ट है। यहां नये स्थाई टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए टेंडर जल्द जारी करने पर का निर्णय लिया
गया है।
श्री संजय कुमार झा ने कहा कि गया एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करने पर भी नागर विमानन मंत्रालय सहमत है और इसके लिए बिहार सरकार से अतिरिक्त भूमि की मांग की गई है।
श्री संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार के राजगीर को भी एविएशन मैप पर लाया जाएगा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने बताया है कि संशोधित उड़ान योजना के तहत बौद्ध सर्किट, नए हेलीपोर्ट्स तथा राजगीर को विमानन सेवाओं के नेटवर्क से जोड़ने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज (भागलपुर) में नये एयरपोर्ट के निर्माण के लिए कराये गये प्रारंभिक व्यवहार्यता अध्ययन की रिपोर्ट सकारात्मक आई है। रिपोर्ट के अनुसार वहां एयरपोर्ट का विकास संभव पाया गया है।
श्री संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार के राजगीर और सुल्तानगंज में बड़ा एयरपोर्ट बनने से राज्य में खासकर पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा बिहार के चार अन्य शहरों बीरपुर (सुपौल), वाल्मीकिनगर, सहरसा और मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट से छोटे विमानों के संचालन हेतु निविदा से संबंधित प्रािढया जून 2026 तक शुरू किए जाने पर भी सहमति बनी है।
श्री संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार को सुगम हवाई संपर्कता का अग्रणी राज्य बनाने के लिए केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार मिल कर काम कर रही है। राज्य में हवाई संपर्कता बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।