वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार का कूड़ा साफ किया : योगी

प्रकाशित: 27-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार का कूड़ा साफ किया : योगी
वीर अर्जुन संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार को राज्य की पिछली सरकारों के पाप के गड्ढों को भरने और भ्रष्टाचार के कूड़े को साफ करने में समय लगा।
योगी ने नगर निगमों के महापौरों के अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करने के मौके पर 413 करोड़ रुपये की 342 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्"ान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ पुस्तिका का विमोचन भी किया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, योगी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने पहली बार प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर चुने, जिसकी बदौलत इन निकायों ने विकास और स्वच्छता के नये प्रतिमान स्थापित किए।उन्होंने कहा, wहमें पिछली सरकारों के पाप के गड्ढे भरने और भ्रष्टाचार का कूड़ा साफ करने में समय लगा। विकास पर खर्च होने वाला पैसा जनता का है। हम केवल उसका उचित नियोजन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी 17 नगर निगमों के महापौर, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों के चेयरमैन तथा लगभग 14,000 पार्षदों को तीन साल का कार्यकाल पूरा करने पर शुभकामनाएं दीं। योगी ने कहा, wस्वच्छता रैंकिंग में लखनऊ को देश में तीसरा स्थान मिला है। हमें शहर को पहले स्थान पर लाना है। यह सिर्फ महापौर, पार्षद या सफाई कर्मचारी की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। घर का कूड़ा कूड़ेदान में डालें, गीला-सूखा कूड़ा अलग करें और एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।उन्होंने कहा, wजहां 30 वर्षों तक कूड़ा फेंका जाता था, वहां अब राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनाया गया है। वहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर, मेट्रो और सभी जन-सुविधाएं उपलब्ध हैं। योगी ने कहा कि 2017 से पहले सपा सरकार में गरीबों के लिए मकान स्वीकृत नहीं होते थे। उन्होंने कहा, हमने जाति, क्षेत्र, मत-मजहब देखे बिना गरीब, युवा, महिला और किसान को केंद्र में रखकर काम किया। शहरी-ग्रामीण क्षेत्र में 65 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिए। सपा सरकार में योजनाओं का लाभ चुनिंदा परिवारों को मिलता था, जबकि डबल इंजन सरकार ने 25 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार माना। वैश्विक ऊर्जा संकट पर योगी ने कहा, अमेरिका-ईरान तनाव से आपूर्ति शृंखला बाधित हुई है। तेल की कीमतें दुनिया भर में बढ़ी हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में महंगाई को नियंत्रित रखा गया है। विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, संकट के समय देश के साथ खड़े होने के बजाय देश को कटघरे में खड़ा करना अस्वस्थ मानसिकता का प्रतीक है।
कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने योगी का स्वागत किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे।