आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में दुष्कर्म, हत्या के आरोप तय
प्रकाशित: 02-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (विसं)। दिल्ली की एक अदालत ने दक्षिण दिल्ली में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय पुत्री की हत्या के आरोपी पूर्व घरेलू सहायक पर दुष्कर्म, हत्या और लूटपाट के आरोप तय किए हैं।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंकित सिंगला ने आरोपी राहुल मीणा के खिलाफ आरोप तय किए और अभियोजन पक्ष के सबूत पेश करने की प्रािढया शुरू करने के लिए सात सितंबर की तारीख तय की। इस तरह इस महीने इस मामले में मुकदमा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। विस्तृत आदेश का इंतजार है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, मीणा, जो पहले पीड़ित परिवार के यहां घरेलू सहायक के तौर पर काम कर चुका था, 22 अप्रैल को कथित तौर पर उनके कैलाश हिल्स स्थित घर में एक छुपा कर रखी गयी चाबी का इस्तेमाल करके घुसा। उस समय लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे। आरोप है कि उसने युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म किया, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी और नकदी, गहने तथा मोबाइल फोन लेकर भाग गया। बाइस साल की युवती ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। घर लौटने पर माता-पिता को वह बेहोश हालत में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।