दिल्ली पुलिस ने भरतपुर दोहरे हत्याकांड में नौ साल से फरार व्यक्ति को गिरफ्तार किया
प्रकाशित: 02-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस ने राजस्थान में दो लोगों की हत्या के मामले में नौ साल से फरार 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि चुम्मा उर्फ नवल किशोर 2017 में भरतपुर जिले के उच्चैन थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था। आरोपी के बार-बार गिरफ्तारी से बचने के मद्देनजर अदालत ने उसके खिलाफ स्थायी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में साईं एन्क्लेव का निवासी चुम्मा मोहन गार्डन थाने का खराब चरित्र (बीसी) का व्यक्ति है और पहले 12 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को उसकी गतिविधि और ठिकाने के बारे में 24 अगस्त को मिली विशेष जानकारी के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मामला 14 जुलाई, 2017 का है, जब लगभग 30-40 हथियारबंद लोग भरतपुर में एक विवादित कृषि क्षेत्र में कथित तौर पर घुस गए और ट्रैक्टरों का उपयोग करके ज्वार की फसल की जुताई शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्य खेत में पहुंचे, तो आरोपियों ने कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी की और शिकायतकर्ता पक्ष के सदस्यों पर आग्नेयास्त्राsं और कुल्हाड़ी, लोहे की छड़ों व लाठियों सहित अन्य हथियारों से हमला किया।