वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी और सेना के सेवारत अफसर के फोन झपटने के आरोप में दो गिरफ्तार

प्रकाशित: 16-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में नौसेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी और थलसेना के सेवारत अधिकारी का मोबाइल फोन लूटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब दोनों दोस्त करोल बाग बाजार गए थे। उन्होंने कहा कि एक टीम ने घटना के तीन घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए।