वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

प्रदर्शनकारी हिरासत में नहीं: दिल्ली पुलिस

प्रकाशित: 22-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
न्नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संसद मार्च का कोई भी प्रदर्शनकारी अब हिरासत में नहीं है। इससे पहले कॉजपा ने दावा किया था कि सैकड़ों प्रदर्शनकारी अब भी पुलिस हिरासत में हैं, लेकिन बाद में घोषणा की कि उसके सभी समर्थकों को रिहा कर दिया गया है। पुलिस का यह बयान तब आया जब कॉजपा ने ऐलान किया कि प्रदर्शनकारियों को रिहा न किए जाने पर रात 8 बजे दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस ने लोगों को असत्यापित सामग्री साझा या प्रसारित न करने की सलाह देते हुए कहा, wयह स्पष्ट किया जाता है कि वर्तमान में कोई भी व्यक्ति हिरासत में नहीं है।w इससे पहले, कॉजपा के प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने w बर्बर बलै का उपयोग करने के बाद सैकड़ों wशांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियैं को हिरासत में लिया था और दावा किया था कि वकीलों को उनसे मिलने या हिरासत में लिए गए लोगों की पूरी सूची नहीं दी जा रही है।
हालांकि, बाद में एक्स पर पोस्ट में दास ने कहा कि संग"न के वकीलों ने उन्हें सूचित किया है कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा कर दिया गया है। पोस्ट में लिखा है, wइसलिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना वापस लिया जाता है। सभी से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया जाता है।