सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते दो काबू
प्रकाशित: 22-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद,(वीअ)। सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते 20 जुलाई को पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने भरत विहार नजदीक श्मशान घाट के पास जुआ खेलने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुनील वर्मा निवासी वार्ड नं 14 बमूरी, देवेंद्र नगर मध्य प्रदेश हाल किराएदार भरत विहार दयालबाग व मोहम्मद इस्लाम निवासी तुगलकाबाद एक्सटेंशन दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 जुलाई को पुलिस चौकी दयालबाग की टीम गस्त पर थी। गुप्त सूत्रों से भरत विहार नजदीक शमशान घाट के पास जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौका पर रैड की तथा 2 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए काबू किया।
मौका पर 1800 रुपए में 52 पत्ती ताश के बरामद हुए हैं। जिनके विरुद्ध थाना सूरजकुंड में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
मौका पर 1800 रुपए में 52 पत्ती ताश के बरामद हुए हैं। जिनके विरुद्ध थाना सूरजकुंड में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।