वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

भाजपा ने कर्नाटक कांग्रेस पर करदाताओं के धन से पार्टी कैडर खड़ा करने का आरोप लगाया

प्रकाशित: 15-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर करदाताओं के धन का इस्तेमाल पार्टी कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए करने का आरोप लगाया। भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित भारत जोड़ो युवा संघ वास्तव में कांग्रेस का कैडर निर्माण अभियान है, जबकि राज्य पहले से ही बढ़ते कर्ज के बोझ से जूझ रहा है। भाजपा के ये आरोप कर्नाटक सरकार द्वारा सोमवार को राज्यभर में 10,000 भारत जोड़ो युवा संघ स्थापित करने के आदेश जारी किए जाने के बाद आए हैं। सरकार का कहना है कि इन संघों का उद्देश्य नेतृत्व क्षमता, खेल, संस्कृति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोच करदाताओं के धन से अपनी जेब भरने की रही है। उन्होंने एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा, कांग्रेस हमेशा से जनता के संसाधनों का इस्तेमाल एक परिवार के हित में करने में विश्वास रखती है। चाहे केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही हो या कर्नाटक में, उसकी सोच साफ है-जनता का पैसा अपनी जेब में डालो। पूनावाला ने आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार राज्य पर सात लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के बावजूद सार्वजनिक धन का इस्तेमाल अपने संग"न को मजबूत करने में कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ऊंचे करों का भुगतान करने के बावजूद कर्नाटक के लोगों को खराब बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं का सामना करना पड़ रहा है, जबकि राज्य के धन का कथित तौर पर घोटालों के जरिए गबन किया जा रहा है या कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बांटा जा रहा है। उन्होंने भारत जोड़ो युवा संघ को एक नया घोटाला करार देते हुए आरोप लगाया कि इनके जरिए परोक्ष रूप से सरकारी धन कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार भारत जोड़ो क्लब बना रही है और प्रत्येक क्लब के लिए 10 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। इन क्लब में प्रत्येक प्रशिक्षक को 24,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। यह मूल रूप से सरकारी धन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देने का परोक्ष तरीका है। पूनावाला ने राज्य के निगमों और बोर्डों में नियुक्तियों में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस सार्वजनिक भूमि पर भी कब्जा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया, नागरिक सुविधाओं के लिए आरक्षित भूमि कांग्रेस के पार्टी कार्यालय को हस्तांतरित कर दी गई। कांग्रेस में कोई भी डी. के. शिवकुमार सरकार से सवाल नहीं पूछ सकता, क्योंकि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व स्वयं कहता है कि नेशनल हेराल्ड की संपत्ति एक परिवार की है।
वे स्वतंत्रता सेनानियों के लिए निर्धारित संपत्ति पर भी कब्जा कर रहे हैं।
पूनावाला ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक वित्त पर दबाव के बावजूद कांग्रेस अपने संग"न को मजबूत करने पर खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता संरक्षणवादी राजनीति से बेहतर शासन की हकदार है।