वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

भारतीय अर्थव्यवस्था पर झूठ फैलाने के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए : भाजपा

प्रकाशित: 02-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी की मांग की। भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर भारतीय अर्थव्यवस्था को ''बर्बाद अर्थव्यवस्था'' बताने और एक बड़ी आर्थिक सुनामी आने का झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया।
यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने इस उपलब्धि के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वित्तीय प्रबंधन और भारतीय उद्योग, व्यापारियों व श्रमिकों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करने के लिए कांग्रेस की कड़ी निंदा की और कहा, ''हमने भारतीय अर्थव्यवस्था को 2013 की पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं की स्थिति से निकालकर 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि तक पहुंचाया है।'' प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में बेबुनियाद बातें कहकर भारत की छवि खराब करने की कोशिश की। भाजपा सांसद ने कहा, ''राहुल गांधी ने पिछले तीन-चार महीनों में कई बातें कही हैं: 'भारतीय अर्थव्यवस्था एक बर्बाद अर्थव्यवस्था है, एक बड़ी आर्थिक सुनामी आने वाली है'। अब, 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर आपके सामने है। क्या आपको (राहुल को) थोड़ी भी शर्म है?'' प्रसाद ने कहा कि भले ही राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, लेकिन उन्हें आर्थिक प्रबंधन और आर्थिक विकास की कोई समझ नहीं है। उन्होंने कहा, ''(राहुल) गांधी को भारतीय अर्थव्यवस्था की निंदा करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।'' भाजपा नेता ने कहा, ''राहुल गांधी अपना होमवर्क नहीं करते।