वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! मई में 5 राशियों पर मंडराएगा खतरा, रहना होगा अलर्ट

प्रकाशित: 29-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! मई में 5 राशियों पर मंडराएगा खतरा, रहना होगा अलर्ट
ग्रहों की चाल और हलचल से मई 2026 में अशुभ ज्योतिषीय संयोजन बन रहा है. इसके कारण कई राशियों को आर्थिक तंगी, सेहत से जुड़ी समस्याओं और पारिवारिक विवाद का सामना करना पड़ सकता है. इन राशियों को अलर्ट रहने की जरूरत है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को मई महीने में परेशान होना पड़ सकता है. कड़ी मेहनत और भागदौड़ के बाद आपके हाथ खाली रह सकते हैं. इससे आपका मन उदास होगा. घर के लोग आपकी बात को महत्व नहीं देंगे.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को भविष्यवाणी के मुताबिक, मई महीने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. छोटी सी बात पर अधिक विचार करने के कारण परेशानी हो सकती है. पैसों के मामले में गलत फैसलों से नुकसान हो सकता है.
कन्या राशि
सेहत के मामले में कन्या राशि वालों को परेशानी हो सकती है. मई महीने में सेहत को लेकर लापरवाही करना मुश्किलें पैदा कर सकता है. किसी काम को सोच-समझकर ही शुरू करें. आपको सतर्क रहने की जरूरत है.
मकर राशि
कार्यस्थल पर विवाद के कारण आपका समय बुरा बीत सकता है. इससे आपका तनाव बढ़ सकता है. आपको धैर्य से काम करने की जरूरत है. आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
मीन राशि
मई में मीन राशि वालों को कड़ी मेहनत के बाद फल नहीं मिलेगा ऐसे में आप दुखी होंगे. घर-परिवार में विवाद और मतभेद हो सकते हैं. आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. निवेश करने से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.