वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के लिए बुमराह और राणा टीम में शामिल

प्रकाशित: 02-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए मंगलवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया लेकिन उनका खेलना फिटनेस स्वीकृति पर निर्भर करेगा।
चयनकर्ताओं ने इस महीने के अंत में आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम के समान ही टीम का चयन किया है। अफगानिस्तान की 'मेजबानी' में भारत के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। टीम में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर के अलावा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी शामिल किया गया है। अफगानिस्तान ािढकेट बोर्ड (एसीबी) की मेजबानी में होने वाली इस श्रृंखला के लिए इन तीनों की उपलब्धता भी फिटनेस पर निर्भर करेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के लिए उन्हीं खिलाड़ियों को चुना गया है जो इस महीने के अंत में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद टीम से बाहर हुए बुमराह की भारतीय टीम में वापसी हुई है। चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में भी नहीं खेल सके थे। श्रीलंका दौरे के लिए टीम के चयन के समय भारतीय ािढकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम ने 32 वर्षीय बुमराह को आराम की सलाह दी थी। बुमराह के घुटने में चोट लगी थी और उन्होंने उसी चोट के साथ आईपीएल में खेलना जारी रखा था जिसमें वह अधिकांश समय अपनी पूरी लय में नजर नहीं आए। भारतीय चयनकर्ताओं ने काम के बोझ के प्रबंधन और भविष्य की श्रृंखलाओं को ध्यान में रखने के अलावा 2027 विश्व कप को देखते हुए बुमराह और हार्दिक पंड्या दोनों को अधिक एकदिवसीय ािढकेट खिलाने की योजना बनाई थी। हालांकि महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं के लिए दोनों को वापस बुलाने का विकल्प भी खुला रखा गया था। राणा को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के तीसरे मुकाबले के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी। इसके बाद वह स्पिनर वरुण पावर्ती के साथ टीम से बाहर हो गए थे। बाद में स्कैन में राणा को ग्रेड-एक चोट की पुष्टि हुई और यह तेज गेंदबाज बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में पहुंचा। इसी तरह की पैर की मांसपेशियों की चोट के कारण 24 वर्षीय राणा उस टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे जिसे भारत ने लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार जीता था। पावर्ती के स्थान पर टीम में शामिल किए गए वाशिंगटन सुंदर को बाद में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय के दौरान पैर की मांसपेशियों में चोट लग गई। वह भी चोट से उबरने के लिए सीओई में हैं।
ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी जून के अंत में आयरलैंड और इंग्लैंड के भारत दौरे से बाहर हो गए थे। चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के तीसरे एकदिवसीय के दौरान उनकी चोट बढ़ गई थी। इसके बाद 23 वर्षीय रेड्डी को कम से कम एक महीने के लिए सीओई भेजा गया था लेकिन वह श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए समय पर फिट नहीं हो सके।