वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर एक्शन में BCCI, KKR से मुस्तफिजुर रहमान को हटाने को कहा

प्रकाशित: 03-01-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर एक्शन में BCCI, KKR से मुस्तफिजुर रहमान को हटाने को कहा
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने को कहा है, बोर्ड सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने ANI को ये बात कंफर्म की है. बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति की दुखद हत्या के बाद यह बहस भारतीय क्रिकेट जगत में चर्चा का मुख्य विषय बन गई थी इस घटना से सीमा पार भावनाओं में तनाव पैदा कर दिया था. लेकिन अब यह बात सामने आई गई है कि बीसीसीआई ने केकेआर को बता दिया है कि वो मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से बाहर कर दें. यानी अब मुस्तफ़िज़ुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा, "हाल ही में जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखते हुए बीसीसीआई ने केकेआर फ्रेंचाइजी को मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि "अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो BCCI उस रिप्लेसमेंट की इजाज़त देगा"
मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के बेहतरीन तेज गेंदबाज में से एक हैं और दुनियाभर की लीग में खेलते हैं. मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में 2016 से खेल रहे हैं. अब तक बांग्लादेश का यह खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के लिए खेल चुके हैं. मुस्तफिजुर रहमान ने आईपीएल में अबतक 60 मैचों में 65 विकेट लिए हैं. बता दें कि हाल ही में हुई IPL 2026 के ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था.