मिजोरम में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे के लिए मदद का आश्वासन दिया मांडविया ने
प्रकाशित: 03-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
आइजोल, (भाषा)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मिजोरम में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों, विशेषकर मुक्केबाजों के सामने आने वाली बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं के समाधान में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार मांडविया ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रॉबिन्सन माल्सावमटलुआंगा हमार और उपाध्यक्ष एच माल्सावमटलुआंगा के साथ बैठक के दौरान यह आश्वासन दिया। हमार ने केंद्रीय मंत्री से मिजो युवाओं को खेलों में अधिक सहयोग और अवसर उपलब्ध कराने तथा सुविधाओं में सुधार की अपील की जिससे कि राज्य के अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। बयान के मुताबिक हमार ने मांडविया को बताया कि मिजोरम में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और भारत की 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के प्रस्तावित दावे को देखते हुए राज्य में आधुनिक खेल बुनियादी ढांचे की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने राज्य में मुक्केबाजी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र से सहायता मांगी जिसमें एक बड़े और आधुनिक मुक्केबाजी हॉल का निर्माण भी शामिल है।