वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

रणजी में लाड संभालेंगे मुंबई की कप्तानी; सीमित ओवरों में अय्यर या सूर्यकुमार को मिल सकती है कमान

प्रकाशित: 02-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम

मुंबई, (भाषा)। मध्पाम के अनुभवी बल्लेबाज सिद्धेश लाड को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए शार्दुल ठाकुर की जगह मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि सीमित ओवरों के घरेलू टूर्नामेंटों में श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। यह फैसला दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
ठाकुर को कार्यभार प्रबंधन के तहत कप्तानी से हटाया गया है। उनकी कप्तानी में 42 बार की रणजी ट्रॉफी विजेता मुंबई की टीम क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक से हार कर बाहर हो गई थी। मुंबई टीम प्रबंधन का लक्ष्य ठाकुर को लाल गेंद वाली टीम के प्रमुख गेंदबाज के रूप में अधिकतम प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करना है। ठाकुर ने अतीत में मुश्किल परिस्थितियों में बल्ले से भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुंबई लगातार दूसरे सत्र में नए कप्तान की अगुवाई में रणजी ट्रॉफी में उतरेगी। 2025-26 सत्र से पहले ठाकुर ने अजिंक्य रहाणे की जगह टीम की कमान संभाली थी। सभी प्रारूपों से इस साल जुलाई में संन्यास लेने वाले रहाणे ने 2023-24 सत्र में मुंबई को रिकॉर्ड 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया था। फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को हराकर खिताब अपने नाम किया था। सफेद गेंद के घरेलू ािढकेट में भी मुंबई अपने नेतृत्व विकल्पों का अधिकतम इस्तेमाल करना चाहेगी। भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर और उनके पूर्ववर्ती सूर्यकुमार यादव, दोनों कप्तानी की दौड़ में हैं। मुंबई ािढकेट संघ (एमसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ''सफेद गेंद की कप्तानी के लिए हमारे पास श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव, दोनों विकल्प हैं, लेकिन यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा।'' अय्यर ने इससे पहले भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव से संभाली है।