सेमीफाइनल में कब और किस टीम से भिड़ने वाली है टीम इंडिया? नोट कर लीजिए डेट और टाइम
प्रकाशित: 02-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कोलकाता के ईडन-गार्डन्स में रविवार को खेले गए अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी और अब सभी 4 टीमें कंफर्म हो चुकी हैं. तो आइए जानते हैं कि टीम इंडिया का सामना सेमीफाइनल में किससे होने वाला है और ये मैच कब खेला जाएगा?
टीम इंडिया कब खेलेगी सेमीफाइनल मैच?
टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मैच 4 और 5 मार्च को खेले जाने वाले हैं. एक तरफ भारत में होली का त्योहार मनाया जाएगा, तो वहीं खिलाड़ी मैदान पर एक्शन में नजर आएंगे. टीम इंडिया 5 मार्च को सेमीफाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.
किसके खिलाफ भारत खेलेगा अपना सेमीफाइनल मैच?
सुपर-8 में टीम इंडिया ग्रुप-1 का हिस्सा रही, जिसमें दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है. ऐसे में अब उसका सामना ग्रुप-2 की नंबर पर क्वालीफाई करने वाली टीम इंग्लैंड से सामना होगा. जबकि पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.
इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 29 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 17 मैच जीते हैं, जबकि 12 मैचों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है. ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स में तो भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. मगर, इंग्लैंड को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि ये टीम सुपर-8 के सभी 3 मुकाबले जीतकर आ रही है और इंग्लिश खिलाड़ी मजबूत फॉर्म में हैं.