इनवर्टर का प्लग निकालते समय युवक को लगा जोरदार करंट
प्रकाशित: 22-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बबेरू/बाँदा,(वीअ)। कोतवाली क्षेत्र के पंडरी गांव में घर में बिजली के इनवर्टर का प्लग निकालते समय एक 23 वर्षीय युवक को करंट लग गया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया कोतवाली क्षेत्र के पंडरी गांव निवासी नवल किशोर पुत्र राजकरण उम्र 23 वर्ष अपने घर में बिजली के इनवर्टर को ठीक करने या उसका प्लग निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा। करंट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि युवक वहीं बेसुध होकर नीचे गिर पड़ा, युवक को करंट की चपेट में देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे लाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।