वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

गीता जयंती पर होंगे विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक आयोजन

प्रकाशित: 30-11-2025 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गीता जयंती पर होंगे विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक आयोजन
मथुरा ब्यूरो। मार्गशीर्ष शुक्ल मोक्षदा एकादशी पर कल (सोमवार) को श्रीमद्भगवद्गीता जयंती के पुण्य अवसर पर जनपद के समस्त विद्यालयों में भव्य सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्पामों एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन कराए जाएंगे। इस संबंध में संस्कृत भारती ब्रजप्रांत मथुरा जनपद अध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, न्यास सचिव गंगाधर अरोड़ा, श्यामसुंदर शर्मा, डा. संजय शर्मा, हरस्वरुप यादव और रामदास चतुर्वेदी शास्त्राr आदि ने जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह को पत्र देकर गीता जयंती के अवसर पर विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्पाम आयोजित कराए जाने की मांग की है। इसी के साथ आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि युवाओं में संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षण पैदा करने के लिए समय-समय पर विद्यालयों में संस्कृत भाषा में विभिन्न कार्पामों के आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा का भविष्य उज्ज्वल है, वर्तमान में विश्व के अनेक देशों में संस्कृत भाषा को ज्ञान व विज्ञान की भाषा के रूप में वैज्ञानिकों द्वारा स्वीकार किया जा रहा है। पत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की गई है कि मार्गशीर्ष शुक्ल मोक्षदा एकादशी सोमवार को गीता जयंती से पूरे सप्ताह विद्यालय में प्रार्थना के पश्चात छात्र-छात्राओं से कम से कम 5 गीता के श्लोकों का सस्वर पाठ कराया जाए और सप्ताह में गीता पाठ प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, गीता श्लोक लेखन प्रतियोगिता, संस्कृत भाषण प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्पामों का आयोजन कराए जाएं। जिससे कि छात्र-छात्राओं में संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षण पैदा हो सके। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने जनपद के सभी विद्यालयों के लिए आदेश पारित किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति सभ्यता और संस्कारों को सुरक्षित रखने के लिए युवाओं को संस्कृत भाषा के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। श्रीमद्भगवद्गीता का पठन-पाठन करने, विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्पामों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में आकर्षण पैदा किया जा सकता है। वहीं जनपद के सभी विद्यालयों में गीता जयंती महोत्सव के विभिन्न कार्पामों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मनकामेश्वर इंटर कॉलेज राया के प्रधानाचार्य डा. संजय शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।