जन शिक्षण संस्थान में आर्टिसन पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
प्रकाशित: 03-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ (साक्षरता निकेतन) द्वारा संस्थान परिसर में प्रतिभागियों एवं अनुदेशकों हेतु क्षमता संवर्द्धन कार्पाम के अंतर्गत आर्टिसन, उद्यमिता एवं एम.एस.एम.ई. जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्पाम में कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, केंद्रीय भवन, लखनऊ के उपनिदेशक रज़ा आलम ने प्रतिभागियों एवं अनुदेशकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं, आर्टिसन पंजीकरण, उद्यमिता, स्वरोजगार एवं एम.एस.एम.ई. पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने पात्र प्रतिभागियों को आर्टिसन कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रािढया से अवगत कराया तथा आर्टिसन कार्ड के माध्यम से मिलने वाले विभिन्न लाभों एवं सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में हस्तशिल्प, टेक्सटाइल एवं हैंडलूम, अपैरल, ब्यूटी एवं वेलनेस तथा फूड प्रोसेसिंग सहित विभिन्न सेक्टरों से जुड़े प्रतिभागियों को विभागीय योजनाओं एवं उद्यमिता से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के प्रतिनिधि नवीन जी द्वारा प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रािढया की जानकारी भी दी गई। आर्टिसन, उद्यमिता एवं एम.एस.एम.ई. पंजीकरण शिविर में लगभग 75 लाभार्थियों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं एवं पंजीकरण प्रािढयाओं की जानकारी प्राप्त की।