जरूरतमंद लोगों को कैंप लगाकर किए गर्म कपड़े वितरित
प्रकाशित: 10-01-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मथुरा ब्यूरो। मानवधिकार परिषद के कार्यकर्ताओं ने काली मां मंदिर, छावनी रेलवे स्टेशन के पास गर्म कपड़ों का कैंप लगाकर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस मौके पर काली मां मंदिर के बाहर रेहड़ी, पटरी पर बैठे हुए असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े जिसमें कंबल, शॉल, गर्म कैप और हाथों के दस्ताने वितरित किए। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव बंटी सिद्दीकी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में आज काली मां मंदिर के बाहर बैठे हुए लोगों को गर्म कपड़े दिए गए हैं। वहीं मानवधिकार परिषद व सामाजिक कार्यकर्ता विनोद दीक्षित ने कहा कि इस समय हर व्यक्ति को ठंड से बचने की जरूरत है, जिन लोगों के पास गर्म कपड़े नहीं हैं, उनके लिए हमारे द्वारा समय-समय पर कैंप लगाकर जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। आज इपाम में हमारे द्वारा काली मां मंदिर पर एक कैंप का आयोजन किया गया। कहा कि इस कैंप में हम लोगों ने जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े जरूरत के हिसाब से दिए हैं। वहीं महिला जिलाध्यक्ष सिम्मी मलिक ने कहा कि ठंड में हम लोगों के द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए गर्म कपड़ों को उनकी जरूरत के हिसाब से दिए हैं और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।
इस मौके पर विष्णु अग्रवाल, गिरधारी लाल शर्मा, राखी चौहान, रजिया और मदनलाल चौहान आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर विष्णु अग्रवाल, गिरधारी लाल शर्मा, राखी चौहान, रजिया और मदनलाल चौहान आदि मौजूद रहे।