नमामि गंगे योजना के खोदे गड्ढों से लोग परेशान
प्रकाशित: 22-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा,(वीअ)। कस्बे के सभी मार्गो को नमामि गंगे योजना के तहत जगह-जगह सडक तोड़ कर पाइप डालने के लिये खोदा गया। मगर तीन माह बीत जाने के बावजूद अभी तक पाइप नही डाले जा रहे और जहां पाइप पड गये है वहा न सड़के बनी बरसात आने पर लोगो को सडको से निकल मे दिक्कते होगी। कस्बे के सभी वार्डो मे जिसमे करूइहा पुरवा राधव थोक सहित नमामि गंगे के तरह पाइप डालने के लिये जगह जगह बीच से सडक खोदी गयी है मगर एक साल होने के बाबजूद आज तक पाइप नही डाले गये और जहा सड़के खोदी गयी है न ही सडक बनाई गये बरसात आने पर लोगो को मुहल्लो से निकलने मे बहुत दिक्कते होगी मुहल्ले के ग्रामीणो ने शीघ्र विभाग द्वारा पाइप लाइन डलवाये व सडक बनवाये जाने की मॉग किया है मुहल्ले के सभासद प्रतिनिधि पंकज कुमार, फूल चन्द्र धनराज राजेशसंदीप कुमार पप्पू कुमार राजा भइया राहुल शीघ्र पाइप डलवाने व सडक बनवाये जाने की मांग किया है।