पेशेवर अपराधियों पर करें प्रभावी कार्रवाईः डीआईजी
प्रकाशित: 22-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा,(वीअ)। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के साथ पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला कर उनकी गिरफ्तारियां सुनिश्चित की जाए। मासिक समीक्षा बैठक में डीआईजी ने पुलिस कप्तानों को सावन मेला को ध्यान में रखते हुए जनपदों के क्षेत्र में पड़ने वाले मन्दिरों में काँवड़ यात्रियों के आने-जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा के प्रबंध के निर्देश दिए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस.की अध्यक्षता में मंगलवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय में अपराध एवं कानून-व्यवस्था से सम्बंधित मासिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में डीआईजी राजेश एस ने जनपदवार समीक्षा की। घटित घटनाओं एवं गंभीर अपराधों की विस्तृत समीक्षा तथा उनकी रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण सम्बन्धी डीआईजी ने पुलिस कप्तानों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में यक्ष ऐप के प्रभावी ािढयान्वयन,सत्यापन के उपरांत अपराध में संलिप्त व्यक्तियों,हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन, गुमशुदा व्यक्तियों की समीक्षा,बरामदगी व शेष बचे गुमसुदा व्यक्तियों की बरामदगी को लेकर पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया। साथ ही अग्नि सुरक्षा,मीडिया रिस्पॉन्स,थानों में जब्त वाहनों एवं माल के निस्तारण, जनसुनवाई, सीसीटीएनएस में 60 एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं,ई-साक्ष्य,ई-समन एवं रिकॉर्ड शाखा के कार्यों की प्रगति का भी डीआईजी ने मूल्यांकन किया।महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति केन्द्राsं की कार्यप्रणाली, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की स्थिति तथा उनके प्रभावी निस्तारण की समीक्षा करने के साथ डीआईजी ने ऑपरेशन कन्विक्शन, एनडीपीएस एक्ट की धारा 68ई एवं 68-एफ,साइबर अपराधों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं,आई-गॉट प्रशिक्षण,जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट, त्मकनबपदह ज्तंािपिब ब्वदहमेजपवद (त्ज्ब्),जनपदों के टॉप-10 अपराधियों तथा मफरूर/घोषित अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी विस्तार से समीक्षा की गई।