वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

प्रबंध निदेशक ने सबस्टेशन 33/11 केवी लाइन एवं ट्रांसफॉर्मर की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा

प्रकाशित: 09-01-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
प्रबंध निदेशक ने सबस्टेशन 33/11 केवी लाइन एवं ट्रांसफॉर्मर की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा
मेरठ, (वीअ). विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बुलंदशहर नगर में प्रारम्भ होने जा रही नई वर्टिकल व्यव्स्था का स्वयं जायजा लेने के लिए दिनाँक 07 जनवरी 2026 को प्रबंध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (घ्Aए) जनपद बुलंदशहर पहुँचे जहां विद्युत उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अर्बन रीस्ट्रक्चर प्लान के प्रभावी ािढयान्वयन हेतु प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आहूत हुई। समीक्षा बैठक मे प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए कि अर्बन रीस्ट्रक्चर प्लान के तहत उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग फ्री निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाए।
प्रबंध निदेशक 33/11 न्न् उपकेन्द्र हाईडिल कॉलोनी शिकारपूर बाईपास रोड बुलंदशहर में स्थापित उपभोक्ता सहायता केंद्र हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया तथा उपभोक्ता शिकायत निस्तारण व्यव्स्था की समीक्षा की। हेल्पडेस्क के निरीक्षण के उपरांत विद्युत नगरीय वितरण खंड बुलंदशहर के कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने निर्देश दिए कि रिकार्ड किपिंग सुव्यवस्थित की जाए और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के निरीक्षण के उपरांत प्रबंध निदेशक द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र हाईडिल कॉलोनी का निरीक्षण किया और सबस्टेशन, विद्युत लाइन एवं ट्रांसफॉर्मर का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ उन्होंने बिजलीघर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा उपकरण, फीडर पैनल एवं कार्यशीलता की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण में उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में सुधारात्मक कार्रवाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण में प्रबंध निदेशक ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा, सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।