वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

भाजपा सरकार विपक्षी पार्टी कांग्रेस से डर रही है -प्रकाश प्रधान

प्रकाशित: 19-12-2025 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
भाजपा सरकार विपक्षी पार्टी कांग्रेस से डर रही है -प्रकाश प्रधान
आकाश तिवारी
मैनपुरी। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र सरकार द्वारा काँग्रेस नेताओ श्रीमती सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध द्वेष स्वरूप मुकदमे चलाये जाने के प्रयास के खिलाफ मैनपुरी कांग्रेसियों द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस प्रशासन द्वारा बीच रास्ते मे ही रोक दिया गया। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार में जबरन सरकारी प्रशासनिक पर सत्ता का बल दिखाकर हमारे नेताओं पर झूठे म़ुकादमे लिखा कर कमजोर करने का काम कर रही है कही न कही भाजपा सरकार विपक्षी पार्टी कांग्रेस से डर रही है।
जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भाजपा सरकार के दवाब में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है जो कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से भाजपा को इतनी नफरत है कि मनरेगा से उनका नाम तक हटाना चाहती है। महात्मा गांधी जी का अपमान कांग्रेस पार्टी नही सहेगी। शहर अध्यक्ष नागेंद्र यादव, अजय दुबे,पूरनचंद्र चतुर्वेदी, भीमसेन कठेरिया, अनुपम शाक्य, नवीन शर्मा, भईया लाल गुप्ता,हरेंद्र राउत, कुमार गौरव श्रीवास्तव, जीतू राठौर, नकुल शाक्य, चंद्रशेखर यादव,अजीत यादव, अमित गुप्ता आदि कांग्रेसी शामिल रहे।