लखनऊ में जल्द बनेंगे छह नए बस अड्डे, आउटर रूटों पर शिफ्ट होंगी बसें
प्रकाशित: 02-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। शहर के भीतर बने बस अड्डों के कारण बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए छह नए बस अड्डे विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने शहर के बाहरी हिस्सों में बस अड्डे बनाने की योजना तैयार की है। अयोध्या रोड के बाद अब दुबग्गा में भी बस अड्डे के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
जिलाधिकारी की निगरानी में दुबग्गा में करीब 750 वर्ग मीटर जमीन एलडीए से खरीदने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए समिति गठित कर आगे की प्रािढया शुरू कर दी गई है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत नादरगंज से कानपुर, जानकीपुरम से सीतापुर, दुबग्गा से हरदोई, कमता से पूर्वांचल, गोमतीनगर विभूति खंड से दिल्ली और वृंदावन पी-4 पार्किंग से सुलतानपुर के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। इससे शहर के अंदर भारी बसों का दबाव कम होने और यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। जानकीपुरम, नादरगंज, कैसरबाग और चारबाग बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की योजना है। वहीं गोमतीनगर के विभूति खंड में बस अड्डे का निर्माण शुरू हो चुका है।
वर्तमान में कैसरबाग से बहराइच, बलरामपुर और गोंडा, आलमबाग से कानपुर, दिल्ली, आगरा और मथुरा तथा अवध स्टेशन से अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर और बलिया के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन के अनुसार, जिलाधिकारी के नेतृत्व में समिति बनाई गई है और दुबग्गा में जमीन खरीदने की प्रािढया आगे बढ़ाई जा रही है। नए बस अड्डों के निर्माण से शहर के प्रमुख मार्गों पर बसों की आवाजाही कम होने और जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।