हज-2027 के चयनित यात्रियों की दो चरणों में होगी मेडिकल पीनिंग
प्रकाशित: 03-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा सर्कुलर-10 दिनांक 01 सितम्बर, 2026 के माध्यम से हज-2027 के चयनित हज यात्रियों की मेडिकल पीनिंग एवं फिटनेस के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत चयनित हज यात्रियों के लिए दो चरणों में मेडिकल पीनिंग एवं फिटनेस कराना अनिवार्य किया गया है। प्रथम चरण चयन के उपरान्त तथा द्वितीय चरण हज यात्रा की उड़ान से पूर्व कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि प्रथम चरण में चयनित हज यात्रियों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप पर सरकारी चिकित्सा केन्द्र में जांच कराकर एलोपैथिक पद्धति के चिकित्सक से मेडिकल पीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। इस संबंध में प्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्साधिकारियों को शासन स्तर से आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चयनित हज यात्रियों को मेडिकल पीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद तथा अन्य आवश्यक अभिलेख हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट प्aरम्दस्स्ग्ttाा.gदन्.ग्ह पर 15 सितम्बर, 2026 तक अपलोड करना अनिवार्य होगा।
हज यात्रियों को सलाह दी गई है कि प्रथम चरण की मेडिकल पीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद प्रमाण पत्र एवं जांच रिपोर्ट अपने पास सुरक्षित रखें, ताकि द्वितीय चरण की मेडिकल जांच के समय इन्हें प्रस्तुत किया जा सके।उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच के दौरान हज यात्री किसी भी प्रकार की बीमारी अथवा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को न छिपाएं। जांच में अनफिट पाए जाने वाले हज यात्रियों की हज यात्रा नियमानुसार निरस्त कर दी जाएगी तथा उनकी जमा धनराशि नियमों के अनुसार वापस की जाएगी। यदि किसी हज यात्री द्वारा जानबूझकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी छिपाई जाती है और जांच में उसे अनफिट पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।