वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जबरन ब्याही गई लड़की को उसके माता-पिता को सौंपा

प्रकाशित: 02-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लाहौर, (भाषा)। पाकिस्तान की एक अदालत ने उस हिंदू लड़की को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है जिसे एक मुस्लिम व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर रिश्ते में फंसाया था और बाद में इस्लाम अपनाने तथा शादी करने के लिए उस पर दबाव डाला था। लड़की के भाई रविशंकर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सिंध के संघार जिले की खिपरो तहसील में राणा राजपूत कॉलोनी की रहने वाली रीता (21) पिछले हफ्ते अपने घर से लापता हो गई थी। रविशंकर ने आरोप लगाया कि परिवार के घर की सीसीटीवी फुटेज में 24 अगस्त को कुछ अनजान लोग उनकी बहन को कीमती सामान और मोबाइल फोन के साथ ले जाते हुए दिखे।शिकायत के अनुसार, रीता को पंजाब के गुजरांवाला ले जाया गया, जो लाहौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर है। वहां उस पर इस्लाम अपनाने और पहले से शादीशुदा नज़ीर हुसैन से शादी करने के लिए दबाव डाला गया। बाद में, पंजाब पुलिस ने रीता को बरामद कर लिया और सोमवार को उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। कार्यवाही के दौरान, जांच अधिकारी ने अदालत से कहा कि रीता अपने माता-पिता के पास वापस नहीं जाना चाहती, इसलिए उसे सरकारी आश्रय गृह 'दारुल-उल-अमान' में रखा जाना चाहिए।