वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पोन पर रूस के हालिया हमलों में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय भी शामिल : जेलेंस्की

प्रकाशित: 02-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लंदन, (भाषा)। पोन पर रूस के हालिया हमलों में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। पोन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इन हमलों में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से पोन के कई शहरों को निशाना बनाया गया, जिससे आवासीय इमारतों और असैन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार शाम से ओडेसा शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में हवाई बमों और ड्रोन से हमले जारी हैं, जिससे हजारों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। उन्होंने कहा, ''इन हमलों में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। इन लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।'' पोन के राष्ट्रपति ने कहा, ''जिन लोगों ने अपने परिजनों और प्रियजनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।'' जेलेंस्की ने कहा कि हमलों में कई लोग घायल भी हुए हैं तथा कीव, ओडेसा, खेरसॉन, दोनेत्स्क, जापोरिज्जिया, खारकीव, चेर्निहाइव, झितोमिर, सुमी और निप्रो क्षेत्रों को भी इस दौरान निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि कीव में एक रेलवे डिपो पर हुए हमले में सात लोगों की मौत हो गई। जेलेंस्की ने कहा कि बोरिस्पिल में पांच मंजिला एक आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई और वहां से 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने बताया कि शहर में चार लोगों की मौत हुई और 13 अन्य लोग घायल हुए।