लंदन में एक ब्रिटिश सिख महिला की चाकू घोंपकर हत्या
प्रकाशित: 16-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लंदन, (भाषा)। ब्रिटेन के लंदन में एक हमलावर ने घर के भीतर घुस कर 24 साल की एक ब्रिटिश सिख महिला की चाकू घोंप कर हत्या कर दी और 20-25 साल का एक व्यक्ति इस हमले में घायल हो गया। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि रविवार को जब अधिकारी लंदन एम्बुलेंस सेवा के साथ हेज में अक्सब्रिज रोड पर इस मकान में पहुंचे तब किरणदीप कौर घायल अवस्था में मिलीं तथा आपात सेवाओं की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। कौर पर चाकू से वार किया गया था। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने इस वारदात के सिलसिले में 44 साल के डैनियल शॉन जेम्स को गिरफ़्तार किया है। उसे मंगलवार को विल्सडेन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया तथा उसे हत्या, हत्या की कोशिश और धारदार हथियार रखने को लेकर आरोपित किया गया।जांच संबंधी प्रमुख निरीक्षक अल्लाम भंगू ने कहा, यह एक चौंकाने वाली घटना है, जिसमें दुखद रूप से एक महिला की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती है। भंगू ने अपील की कि अगर किसी ने कुछ देखा हो या उनके पास हत्या की जांच में मदद करने वाली कोई जानकारी हो, तो वह पुलिस से संपर्क करे।
उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि इस घटना से इलाके के लोगों में काफी चिंता पैदा हुई होगी और आने वाले दिनों में इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी। पुलिस ने बताया कि कौर के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है और खास तौर पर नियुक्त अधिकारी परिवारवालों की मदद कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति की हालत खतरे के बाहर है।
मेट पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने संदिग्ध के हुलिए से मेल खाने वाले डैनियल शॉन जेम्स को पास ही में तुरंत ढूंढ लिया और उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार उसे अस्पताल ले जाया गया। माना जा रहा है कि उसे खिड़की से कूदने की वजह से चोटें लगीं।
कुछ संग"नों ने चिंता जताई है कि यह हमला सिखों के ख]िलाफ नफरत से प्रेरित अपराध हो सकता है। यह घटना दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में मई में एक किशोर की हत्या के मामले में दोषी पाए गए एक ब्रिटिश सिख व्यक्ति को सज़ा सुनाए जाने के कुछ हफ़्तों बाद हुई है।