कांडला पत्तन पर उर्वरक माल का सुचारु संचालन
प्रकाशित: 24-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कांडला, (वीअ)। वर्तमान उर्वरक मौसम के दौरान दीनदयाल पत्तन प्राधिकरण, कांडला ने उर्वरक माल के संचालन और समयबद्ध निकासी में उल्लेखनीय दक्षता दिखाई है। पत्तन प्रशासन ने उर्वरक लेकर आने वाले जहाज़ों के लिए दो समर्पित घाट निर्धारित किए हैं। जहाज़ों को प्राथमिकता के ाढम में घाट उपलब्ध कराए जाने से संचालन सुचारु हुआ है और प्रतीक्षा अवधि में भी उल्लेखनीय कमी आई है। पत्तन द्वारा हाल ही में निर्मित नए भंडारगृहों से भंडारण क्षमता में पर्याप्त वृद्धि हुई है। इससे उर्वरक माल के कुशल संचालन में मदद मिली है और पत्तन परिसर में भीड़भाड़ की स्थिति को काफी हद तक कम किया जा सका है। रेलवे अधिकारियों के सहयोग से पर्याप्त संख्या में मालगाड़ियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके परिणामस्वरूप कांडला पत्तन प्रतिदिन लगभग साढ़े चार मालगाड़ियों में उर्वरक की लदान करने में लगातार सफल रहा है। यह उपलब्ध संचालन क्षमता के अनुरूप है और इससे उर्वरक की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है। पत्तन प्राधिकरण, रेलवे अधिकारियों, नौवहन अभिकर्ताओं, माल चढ़ाने-उतारने वाले सेवा प्रदाताओं तथा अन्य संबंधित पक्षों के समन्वित प्रयासों से उर्वरक माल का संचालन और उसकी निर्बाध निकासी सुनिश्चित की जा रही है।
इससे आयातकों, किसानों और पूरी आपूर्ति व्यवस्था को महत्वपूर्ण लाभ मिल रहा है।
दीनदयाल पत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में पत्तन ने आधारभूत संरचना और परिचालन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। आधुनिक भंडारगृहों का निर्माण, भंडारण क्षमता में वृद्धि और प्रािढयाओं में निरंतर सुधार के माध्यम से पत्तन की उर्वरक संचालन क्षमता को और सशक्त बनाया गया है।