वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अमेरिका में ड्रग्स तस्करी के आरोप में भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह गिरफ्तार

प्रकाशित: 24-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वाशिंगटन, (भाषा)। अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कनाडा से संचालित रविंदर ढांडा गिरोह के लिए मादक पदार्थों की तस्करी में कथित भूमिका को लेकर भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह को गिरफ्तार किया है।
एफबीआई ने बुधवार को बताया कि कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्ती दल के अधिकारियों ने सिंह को मंगलवार को कैलिफोर्निया के स्टॉकटन से गिरफ्तार किया।
एफबीआई ने यह कार्वाई लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर ढांडा के गिरोहों को निशाना बनाकर चलाए गए समन्वित अंतरराष्ट्रीय अभियान ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत की।
जांच एजेंसी ने कहा कि सिंह एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संग"न में कथित संलिप्तता के लिए वांछित था। इस संग"न पर नियंत्रित मादक पदार्थों को वितरित करने एवं वितरण के इरादे से उनके भंडारण की साजिश करने तथा उनका निर्यात करने का षड्यंत्र रचने का आरोप है। उसने बताया कि रविंदर ढांडा संग"ित अपराध समूह कनाडा के वैंकूवर से संचालित होता है और उस पर अमेरिका, कनाडा एवं मेक्सिको में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले संग"नों के लिए बड़ी मात्रा में कोकीन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करने का आरोप है। सिंह के खिलाफ नियंत्रित मादक पदार्थों को वितरित करने और वितरण के इरादे से उनके भंडारण की साजिश करने, उनका निर्यात करने का षड्यंत्र रचने तथा वितरण के इरादे से उन्हें रखने के आरोप में 23 जून 2026 को कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस स्थित अमेरिकी जिला अदालत के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया ने संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
इस महीने की शुरुआत में अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक संयुक्त अभियान चलाकर भारत से जुड़े तीन अंतरराष्ट्रीय संग"ित अपराध समूहों से जुड़े 24 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 11 लोगों को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया था। इन समूहों पर कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।
अमेरिका के न्याय विभाग ने ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत अभियोग में कुल 37 लोगों को आरोपी बनाया है।