वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

डोप परीक्षण में विफल जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार की राष्ट्रमंडल खेलों से छुट्टी

प्रकाशित: 24-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। भारतीय जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को प्रतियोगिता के इतर डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों से हटा दिया गया।
अरुण 73 किग्रा से कम वजन वर्ग में चुनौती पेश करते हैं और उन्होंने पिछले महीने किंगदाओ ग्रां प्री में हिस्सा लिया था। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने एनाबोलिक स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्थाई तौर पर निलंबित किया है।भारतीय जूडो महासंघ से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, निलंबन की अधिसूचना आ गई है। हमें उन्हें हटाना पड़ा। जूडो दल अभी ग्लास्गो के लिए रवाना नहीं हुआ है क्योंकि उनकी प्रतियोगिता 31 जुलाई से शुरू होगी। टीम का 27 जुलाई को रवाना होने का कार्यक्रम है।भारत ने जूडो के लिए 14 सदस्यीय मजबूत टीम चुनी थी जिसमें सात पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ी शामिल थीं। अब भारतीय दल में 124 खिलाड़ी रह गए हैं। शुरुआत में 126 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। पैरा तैराक तेजस नंदकुमार को इससे पहले वर्गीकरण पात्रता पूरी नहीं कर पाने के कारण हटा दिया गया था। इक्कीस साल के अरुण ने पिछले साल ताइपे एशियाई ओपन में स्वर्ण पदक जीता था। भारत के जूडो खिलाड़ियों ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में तीन पदक जीते थे। बर्मिंघम 2022 में भारत के छह सदस्यीय दिल ने दो रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक जीते थे।
पिछले राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता तुलिका मान 78 किग्रा से अधिक वजन वर्ग में अपने पदक में सुधार करने के लक्ष्य से उतरेंगी।
ग्लास्गो खेलों की तैयारी के लिए जूडो खिलाड़ियों ने 17 जुलाई तक जापान के साकुबा विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग की।