शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में बीपीईएस पाठ्पाम की शुरुआत
प्रकाशित: 24-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडोल (वीअ)। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी की पहल पर महाविद्यालय में बीपीईएस पाठ्पाम की शुरुआत हुई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए ाढाrड़ा अधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि हाल ही में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में स्नातक की डिग्री हेतु बीपीईएस पाठ्पाम को संचालित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। अब खेल में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को कहीं और भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि बीपीईएस आमतौर पर बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स को संदर्भित करता है, जो 03 से 04 साल की स्नातक डिग्री है। यह खेल विज्ञान, फिटनेस और कोचिंग पर केंद्रित है। स्नातक से छात्र आमतौर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक, फिटनेस प्रशिक्षक या खेल कोच के रूप में कैरियर बना सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी एवं ाढाrड़ा अधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला ने इच्छुक छात्र-छात्राओं को उक्त पाठ्पाम के लिए पंजीयन करा कर प्रवेश लेने हेतु सुझाव प्रेषित की है।