हिंसा में शामिल लोगों के पासपोर्ट रद्द किए जा सकते हैं
प्रकाशित: 24-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के दौरान हिंसा में सीधे तौर पर शामिल पाए जाने वाले लोगों के पासपोर्ट रद्द किए जा सकते हैं। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से उन लोगों की पहचान शुरू कर दी है, जो प्रदर्शन के दौरान दंगा और अन्य हिंसक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, हिंसा में सक्रिय रूप से शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के अनुसार पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।